Hanuman Chalisa

पाकिस्तान को मिलेगा जल्द करारा जवाब, सेना ने दिए संकेत

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2017 (07:46 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की बबर्रता का करारा जवाब देने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। एक ओर सेना ने सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर में आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 
 
सेना ने 778 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर मोर्टार हमले और अन्य ऑपरेशन करके पाकिस्तानी सेना पर दबाव बढ़ा दिया है। अब जल्दी ही पाकिस्तानी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने 1 मई को कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया था और 2 जवानों के सिर काट लिए थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने इस तरह की बर्बरता तीसरी बार की है। 
 
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने गुरुवार को कहा कि जब इस तरह की बर्बर घटना होती है तो हम भी जवाबी कार्रवाई करते हैं। हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं लेकिन सेना भविष्य की योजनाओं के बारे में बात नहीं करती है। हम कोई भी जानकारी काम पूरा होने के बाद ही देते हैं। 
 
सेना के आकलन के अनुसार नियंत्रण रेखा के नजदीक करीब 50 आतंकी लॉन्च पैड हैं। इसके अलावा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 15 बड़े ट्रेनिंग शिविर भी हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 5-6 बेट शिविरों की भी जानकारी दी है। ये शिविर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 10-12 किलोमीटर अंदर हैं। बेट में पाकिस्तान सेना के स्पेशल कमांडो भी शामिल हैं। 
 
उधर सेना पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद अब फिर से घुसपैठ की घटनाओं में तेजी आने की आशंका जता रही है। घुसपैठ की इन घटनाओं को पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की मदद से अंजाम दिया जाता है। जनरल रावत ने कहा कि हम इसे रोकने के लिए कई कदम उठा रहे हैं और घुसपैठ रोकने के लिए काउंटर कदम उठा रहे हैं।
 
जनरल रावत ने कहा कि शोपियां जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। राष्ट्रीय रायफल्स के करीब 1,500 जवान, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान इस अभियान में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ बैंकों में लूट और कुछ पुलिस वालों की हत्या के बाद इस अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि हालिया दिनों में कुछ आतंकियों के घूमने का वीडियो और तस्वीरें जारी होने के बाद सुरक्षा बल शोपियां में कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकियों की गतिविधियों को कुंद करने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि इलाके में आतंकियों को समर्थन मिल रहा है। पत्थरबाज भी उनको मदद पहुंचा रहे हैं। पत्थरबाज आतंकवाद निरोधी अभियान को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं। (एजेंसी) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख