WorldFoodDay : ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी पाकिस्तान से पिछड़ा है भारत

Webdunia
बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (12:23 IST)
नई दिल्ली। दुनिया में भुखमरी एक बड़ी समस्या है। सरकारों के तमाम प्रयासों के बाद भी भारत में भी यह एक बड़ी समस्या है। दुनिया के भूख सूचकांक (Glober Hunger Index) के अनुसार भुखमरी और कुपोषण के मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों- नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी पिछड़ा हुआ है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में जहां पाकिस्तान का नंबर 94 है, वहीं भारत इस इंडेक्स में 102वें नंबर पर है।
ALSO READ: भूख से तड़पते भाइयों के लिए मासूम बहन ने दानपेटी से चुराए थे 250 रुपए, अब बदली किस्मत
Glober Hunger Index में 117 देशों की बनाई गई रैंकिंग में से 47 देशों में भुखमरी की स्थिति काफी भयावह है। इन देशों के कई इलाकों में लोगों की स्थिति काफी दयनीय है। 117 देशों की लिस्ट में भारत की स्थिति 102वें नंबर की है। हालांकि भारत ने अपनी स्थिति में 1 स्थान को सुधारा है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी भारत के कई राज्यों में बच्चे कुपोषण और भुखमरी के हालातों से जूझ रहे हैं।
Glober Hunger Index के स्कोर के मामले में देशों को 100-सूत्री 'सीवियरिटी स्केल' (गंभीरता पैमाना) पर परखा जाता है जिसमें शून्य (कोई भुखमरी नहीं) को बेहतरीन स्कोर माना जाता है और 100 बेहतरीन स्कोर होता है। रिपोर्ट के अनुसार 30.3 के स्कोर के साथ भारत भुखमरी के ऐसे स्तर से जूझ रहा है, जिसे गंभीर माना जाता है।
 
इस वर्ष की GHI रिपोर्ट में पाकिस्तान 94वें स्थान पर है, बांग्लादेश 88वें और नेपाल को सूची में 73वां स्थान हासिल हुआ है। रिपोर्ट को तैयार करने वालों के अनुसार इसे वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूख को मापने के लिए बनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

डंपर के नीचे लेटकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई मौत

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पाकिस्तान के सीने पर करारा प्रहार

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर कहीं ये गलती आपको जेल न पहुंचा दे!

प्रधानमंत्री मोदी में दम है तो बोल दें डोनाल्ड ट्रंप झूठा है, जानिए और क्या कहा राहुल गांधी ने

अगला लेख