बातचीत से हल होगा भारत-चीन सीमा विवाद, दोनों देशों की सेनाएं इस बात पर राजी

Webdunia
रविवार, 7 जून 2020 (11:59 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत और चीन के सैन्य कमांडर दोनों देशों के नेतृत्व के बीच हुए समझौते के साथ ही द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में मौजूदा सीमा मसले को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने पर राजी हो गए हैं।
 
दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में महीने भर से चल रहे गतिरोध को हल करने की कवायद में शनिवार को उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की।
 
विदेश मंत्रलय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों और नेताओं के बीच बनी सहमति को ध्यान में रखते हुए हालात से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने पर राजी हो गए हैं। नेताओं के बीच सहमति बनी कि भारत-चीन सीमा क्षेत्र में शांति द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है।
 
यह सैन्य वार्ता चुशूल सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी सीमा की ओर माल्दो में ‘बॉर्डर पर्सनल मीटिंग प्वाइंट’ पर हुई।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने माना कि इस साल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है और वे इस पर राजी हुए कि इस मसले के तत्काल समाधान से संबंधों का और विकास होगा। दोनों पक्ष स्थिति को हल करने तथा सीमा इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक वार्ता जारी रखेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

अगला लेख