India China Clash : कांग्रेस पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा आरोप, अधीर रंजन चौधरी का पलटवार

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (12:39 IST)
नई दिल्ली। तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद कांग्रेस और भाजपा भी इस मामले में आमने-सामने नजर आ रहे हैं। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर चीनी दूतावास से पैसे लेने का आरोप लगाया तो कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया कि अमित शाह ने किस हैसियत से बयान दिया? क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।
 
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान चीन ने भारत की हजारों हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी। उन्होंने कहा कि तवांग में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए उन्हें कुछ ही घंटों में बाहर खदेड़ दिया था।
 
उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सरकार है, मोदी इसके पीएम है। जब तक भाजपा की मोदी सरकार चल रही है। एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता है। 8-9 की दरम्यानी रात को सेना के जवानों ने वीरता दिखाई है कि उसकी प्रशंसा करता हूं। घुसे सैनिकों को कुछ ही घंटे में भगा दिया।
 
 
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीनी दूतावास से रिसर्च के लिए 1 करोड़ 35 लाख का अनुदान लिया था जो FCRA के अनुसार उचित नहीं था। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन ने जाकिर नाइक से भी 50 लाख रुपया हासिल किया था। जाकिर नाइक ने ये पैसा किस मदद के लिए दिया था? उन्होंने कहा कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गृह मंत्रालय ने इसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है।
 
 
उन्होंने कहा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि एक बार प्रधानमंत्री केयर फंड का जायजा लिया जाए। उसमें जिन लोगों ने चंदा दिया है उनकी सूची निकाली जाए और देखा जाए कि कितनी चीनी कंपनियों ने चंदा दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

अगला लेख