video : चीनी सैनिकों को खदेड़ते दिखे भारतीय सैनिक, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (23:24 IST)
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई सैन्य झड़प के बाद दोनों देशों के बीच हालात सामान्य नहीं हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय सैनिक, चीनी सेना को लाठी-डंडों से खदेड़ते नजर आ रहा है। इस वीडियो को तवांग का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
 
वीडियो को भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्‍विटर पर शेयर किया है। हालांकि 'वेबदुनिया' इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
 
2 मिनट के इस वीडियो में दोनों तरफ के सैनिक आमने-सामने दिखाई पड़ रहे हैं। इनके बीच में एक कंटीला तार है। इसे सीमा निर्धारण के लिए लगाया गया है। भारतीय सैनिक, चीनियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। भारतीय सेना चीनियों को डंडों से मार नियंत्रण रेखा से दूर रखने का प्रयास कर रही है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि शोर-शराबे व झड़प के बाद चीनी सैनिक धीरे-धीरे पीछे हटते हैं और वे भाग खड़े होते हैं। वीडियो में कुछ भारतीय सैनिक, चीनियों पर पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं। हालांकि उनके पीछे हटने के बाद भारतीय सेना का अधिकारी जवानों को पत्थर फेंकने से रुकने और शांत रहने के लिए बोलते दिखाई दे रहे हैं। 
 
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच चीनी सेना (पीएलए), भारतीय सेना की 3 इकाइयों के साथ भिड़ी थीं। 9 दिसंबर को झड़प के दौरान इन पैदल सेना रेजीमेंटों ने खासी भूमिका निभाई और चीनी सेना के नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के प्रयास को मुंहतोड़ जवाब दिया है। Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख