India-China face off : भारतीय सैनिकों पर कांटेदार तार वाले डंडों से हमला

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 17 जून 2020 (12:08 IST)
जम्मू। चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के बाद पूरे देश में माहौल गरमाया हुआ है। दूसरी ओर, चीन की बर्बरता की कहानियां भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि चीनियों ने भारतीय सैनिकों पर कंटीले तारों और पत्थरों से हमला किया था। हालांकि भारतीय सैनिकों ने भी असाधारण शौर्य का परिचय देते हुए चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों को नुकसान पहुंचाया इनमें मृतकों के साथ गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक भी शामिल हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि चीनी बर्बरता ने कारगिल युद्ध की यातनाओं की याद दिला दी। 
 
रक्षा सूत्रों के बकौल सारा प्रकरण सोमवार दोपहर के बाद आरंभ हुआ, जब भारतीय सैनिक निर्देशों के  बाद पेट्रोल प्वॉइंट 14 के पास चीनी सेना द्वारा ताजा गाड़े गए एक टेंट को हटवाने के लिए गए थे। पर लाल सेना  ने पहले ही षड्यंत्र बुन रखा था। उसने भारतीय सैनिकों की आपत्ति के तुरंत बाद टेंट को आग लगा दी और फिर  उन पर हमला कर दिया।
 
नतीजतन भारतीय जवानों का नेतृत्व कर रहे 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू समेत 3  सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सैनिकों पर चीन ने जिन हथियारों से हमला किया, वे भयावह कहे जा सकते हैं। चीनियों ने लकड़ी तथा लोहे डंडों पर पत्थर तथा कांटेदार तार बांधकर भारतीय सैनिकों पर हमला किया। 
 
इस हमले के तुरंत बाद और भारतीय सैनिक भी घटनास्थल की ओर रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक करीब 200  भारतीय सैनिकों ने मामला सुलझाने की कोशिश की पर नाकाम रही, क्योंकि संख्या में 900 से अधिक चीनी सैनिकों  ने उनमें से कई सैनिकों को बंधक बना लिया। हालांकि बंधक बनाए जाने की कहानी पर भारतीय सेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शहीद तथा गंभीर रूप से जख्मी होने वाले भारतीय जवानों में से कई शवों को ऊंची पहाड़ी से नीचे फेंका गया, जबकि कई को गलवान नदी के माइनस 30 डिग्री वाले पानी में फेंक दिया। 
 
बताया जा रहा है कि इस कायरतापूर्ण हरकत के बाद भी चीनी सेना भारतीय जवानों के शवों तथा बंधक बनाए गए जवानों को वापस लौटाने को राजी नहीं थी। फिर कई स्तरों पर हुई बातचीत के बाद मंगलवार दोपहर को उनके शवों को लौटाया गया तथा बंधकों को भी रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रिहा किए गए बंधकों में से भी कई गंभीर रूप से जख्मी हैं। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि कुछेक भारतीय सैनिक अभी भी चीन के कब्जे में हैं। हालांकि भारतीय सेना ने न तो उसकी पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। सूत्रों के मुताबिक लेह तथा उधमपुर के कमांड अस्पतालों में इलाज करवा रहे सैनिकों ने इसकी पुष्टि जरूर की थी कि उनके कई जवान व अफसर लापता हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्द्धन जैन का इंटरनेशनल कनेक्शन, STF की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अगला लेख