ब्रह्मोस, आकाश और निर्भय Missile देंगी चीन को जवाब

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (18:33 IST)
नई दिल्ली। सीमा (LAC) पर जारी तनाव के बीच भारत (India) ने भी चीन (China) को उसी की शैली में जवाब देने का मन ‍बना लिया है। 
 
चीन भले ही परोक्ष रूप से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब भारत ने तय ‍कर लिया है कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। भारतीय सैनिक भी हर समय चीन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 
इस बीच, भारत ने सीमा पर ब्रह्मोस और निर्भय क्रूज मिसाइल के अलावा जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल को भी तैनात कर दिया है। ब्रह्मोस 500 किलोमीटर तक मार कर सकती है, जबकि निर्भय की मारक रेंज 800 किलोमीटर है। दूसरी ओर, चीन ने 2000 तक की लंबी रेंज वाले आयुध तिब्बत और शिनजियांग में तैनात किए हैं। भारत की तैनाती को इसी के जवाब में देखा जा रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि विगत 15-16 जून की हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। कई दौर के बातचीत के बाद भी कोई निर्णायक हल नहीं निकला है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में कर्नल संतोष बाबू समेत भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख