भारत अमेरिका से खरीद रहा 72,000 असॉल्ट राइफल, चीन से सटी सीमा पर सैनिक कर सकेंगे इस्तेमाल

Webdunia
सोमवार, 13 जुलाई 2020 (07:59 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना अपने जवानों के लिए अमेरिका से 72,000 सिग सॉर असॉल्ट राइफल की खरीद को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। पैदल सेना (इन्फैन्ट्री) के आधुनिकीकरण के तहत यह खरीद की जा रही है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
यह खरीद ऐसे समय में की जा रही है जब पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेना के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति है। उन्होंने बताया कि इन राइफल का इस्तेमाल चीन से सटी सीमा पर तैनात सैनिक करेंगे। 
 
सेना बड़े स्तर पर पैदल सेना का आधुनिकीकरण अभियान चला रही है, जिसके तहत पुराने और अप्रचलित हथियारों की जगह सैनिकों के लिए हल्की मशीन गन, युद्धक कार्बाइन और असॉल्ट राइफल की खरीद की जा रही है।
 
वर्ष 2017 के अक्टूबर में सेना ने करीब 7 लाख राइफल, 44,000 हल्की मशीन गन और लगभग 44,600 कार्बाइन खरीद की प्रक्रिया शुरू की थी।
 
चीन और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत विभिन्न हथियारों की खरीद पर तेजी से काम कर रहा है। (भाषा)  (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख