भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, फ्रांस को पछाड़ा, लेकिन एक मामले में फ्रांस से काफी पीछे

Webdunia
बुधवार, 11 जुलाई 2018 (15:30 IST)
देशवासियों के लिए खुशखबरी है कि भारत दुनिया छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए भारत ने फ्रांस को सातवें पायदान पर धकेल दिया। इस सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि चीन, जापान और जर्मनी क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। 
 
विश्व बैंक की तरफ से 2017 के लिए जारी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 130 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला देश भारत 2032 तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
 
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस की 2.582 खरब डॉलर की जीडीपी के मुकाबले भारत की जीडीपी 2.597 खरब डॉलर हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते विकास दर कई तिमाहियों में गिरावट के बावजूद जुलाई 2017 से लगातार बढ़ रही है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी और जीएसटी लागू किए जाने के बाद बाजार में कुछ समय के लिए मंदी तो आई, लेकिन अब मैन्यूफैक्चरिंग और लोगों की खरीद क्षमता बढ़ती दिख रही है। माना जा रहा है कि इसी कारण जीडीपी में यह उछाल आया है। हालांकि प्रति व्यक्ति आय के मामले में अब भी भारत फ्रांस के मुकाबले करीब 20 गुना पीछे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख