ADB ने जताया अनुमान, भारत की अर्थव्यवस्था में रहेगी 7.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (09:28 IST)
नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2022-23 में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए 7 प्रतिशत के सामूहिक विकास का अनुमान लगाया जिसमें क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के चालू वित्त वर्ष में 7.5 फीसदी और अगले वर्ष 8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

ALSO READ: 7-8 साल में दोगुनी हो सकती है अर्थव्यवस्था, नीति आयोग ने जताई उम्‍मीद
 
'एशियाई विकास आउटलुक' (एडीओ) 2022 को जारी करते हुए मनीला स्थित 'मल्टी-लेटरल फंडिंग एजेंसी' ने कहा कि 2023 में 7.4 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले दक्षिण एशिया में विकास 2022 में धीमा होकर 7 फीसदी तक होने का अनुमान है। क्षेत्र में विकास की गतिशीलता काफी हद तक भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करती है।
 
एजेंसी ने एडीओ रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के 2022 में सामूहिक रूप से 7 प्रतिशत और 2023 में 7.4 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के चालू वर्ष में 7.5 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 8 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 4.5 प्रतिशत तक बढ़ने से पहले कमजोर घरेलू मांग के कारण पाकिस्तान की वृद्धि 2022 में मध्यम से 4 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। एडीबी ने कहा कि विकासशील एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू मांग में मजबूत सुधार और निर्यात में निरंतर विस्तार के कारण इस साल 5.2 प्रतिशत और 2023 में 5.3 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख