फ्रांस के पास है दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट, जानिए क्या है भारत की रैंकिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (20:04 IST)
Worlds Most Powerful Passports 2024: फ्रांस के पास दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने 2024 की लिस्ट जारी की है। इसमें उसे ताकतवर बताया गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में इस साल भारत का प्रदर्शन पिछले साल से भी खराब रहा है और भारतीय पासपोर्ट 84वें स्थान से फिसलकर 85वें स्थान पर पहुंच गया है। 
ALSO READ: 23 दिन बीते, न सांसें चल रही हैं, न दिल धड़क रहा है, गुरु को लाने के लिए समाधि में गई शिष्या
कैसे तय होती है रैंकिंग : किसी देश का पासपोर्ट कितना मजबूत है, इसकी रैकिंग वीजा मुक्त पहुंच के आधार पर हेनले इंडेक्स देता है। जिस देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल बिना वीजा के ज्यादातर देशों में यात्रा करने के लिए किया जा सकता है, वह पासपोर्ट सबसे मजबूत होता है। 2024 में भारत का पासपोर्ट एक स्थान नीचे खिसक गया है। पिछले साल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 84वें स्थान पर था, लेकिन इस साल यह गिरकर 85वें स्थान पर आ गया है।
 
कौनसे देश हैं टॉप पर : फ्रांस के साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन भी टॉप पर हैं। फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन 193 वीजा मुक्त देशों के साथ हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। 192 वीजा मुक्त देशों के साथ ऑस्ट्रिया तीसरे स्थान पर है। 
 
पाकिस्तान-माल‍दीव भारत से आगे : भारत का पड़ोसी पाकिस्तान पिछले वर्ष की तरह 106वें स्थान पर है। भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी पिछले साल से एक पायदान गिरकर 101वें से 102वें स्थान पर आ गया है। मालदीव का पासपोर्ट पहले की तरह मजबूत बना हुआ है। मालदीव का पासपोर्ट 58वें स्थान पर है और मालदीव के पासपोर्ट धारक 96 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। वेबदुनिया न्यूज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख