Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Agni-4 Missile : भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज में होंगे चीन और पाकिस्‍तान

हमें फॉलो करें Agni-4 Missile : भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज में होंगे चीन और पाकिस्‍तान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बालासोर (ओडिशा) , शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (00:06 IST)
India successfully test fired nuclear missile Agni-4 : भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तान और चीन दोनों इस मिसाइल की जद में रेंज में आ सकते हैं। इसके अलावा यह परमाणु हथियार ले जाने में पूरी तरह सक्षम है। यह 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है।
 
भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रक्षेपण सभी परिचालनात्मक और तकनीकी मापदंडों के आधार पर पूरी तरह से सफल रहा।
ALSO READ: Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण
सूत्रों ने बताया कि इसका संचालन सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया। अग्नि-4 भारत के अग्नि सीरीज की चौथी मिसाइल है। यह काफी खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल है, इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह अपने रेंज की दुनिया की अन्य मिसाइलों की तुलना में काफी हल्की है। इसका वजन 17 हजार किलो है।
ALSO READ: Indian Army : थर-थर कांपेंगे दुश्मन, टैंकरोधी मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण
इस मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया है। पाकिस्तान और चीन दोनों इस मिसाइल की जद में रेंज में आ सकते हैं। इसके अलावा यह परमाणु हथियार ले जाने में पूरी तरह सक्षम है। यह 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य प्रदेश में भी भेड़िया आया, एक ही परिवार के 5 लोग घायल