भारत चार सौ लड़ाकू विमान खरीदेगा, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्रसिंह ने कहा

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2016 (15:30 IST)
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री चौधरी वीरेन्द्रसिंह ने शुक्रवार को बताया कि भारत 2030 तक चार सौ लड़ाकू विमान खरीदेगा। सिंह यहां केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान का उल्लेख करते हुए बताया कि देश की सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने ये लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला लिया है।
 
उन्होंने पिछली संप्रग सरकार को रक्षा मामले में विफल बताते हुए कहा कि उसने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि 40 सालों में पांच सौ लड़ाकू विमान खरीदे गए, उनकी सरकार अब 400 लड़ाकू विमान खरीद रही है। 2030 तक ये विमान भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगे।
 
केंद्रीय मंत्री ने 'वन रैंक, वन पेंशन' के बारे में कहा कि सैन्यकर्मियों की यह मांग काफी समय से अटकी हुई थी। केंद्र सरकार ने उनकी पुरानी मांग पूरी की है। इससे सैन्यकर्मियों को फायदा हुआ है।
 
प्रधानमंत्री जन-धन योजना को सफल बताते हुए सिंह ने कहा कि इस योजना के पहले देश में लगभग तीन करोड़ 40 लाख खाते थे, जो अब बढ़कर 21 करोड़ 70 लाख से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने जन-धन योजना में नाम के लिए खाते खुलने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इनमें से 67 प्रतिशत खातों में लेन-देन हो रहा है और इनमें लगभग 37 हजार करोड़ रुपए जमा हैं। (वार्ता)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख