Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क फाइनल: पीएम मोदी बोले—किसान, MSME और स्टार्टअप को बड़ा फायदा

Advertiesment
modi thanks trump for india US trade deal
PM Modi on India US Trade DEAL : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिम ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दिए जाने को भारत और अमेरिका के लिए बहुत अच्छी खबर बताया। उन्होंने दावा कि इससे किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों के लिए नए अवसर खुलेंगे। ALSO READ: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार, 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बूस्ट
 
उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।
 
उन्होंने कहा कि यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करता है। यह महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और गहरा करेगा। यह फ्रेमवर्क लचीली और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: ड्राइवरों की हड़ताल, एप-बेस्ड कैब और बाइक टैक्सी के पहिए थमे