Festival Posters

रूस भारत को देगा सस्ता तेल, क्या होगा आम आदमी पर असर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (11:42 IST)
Russia crude oil : अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच रूस ने भारतीय तेल कंपनियों ने राहत देते हुए और सस्ता तेल देने का एलान किया। हालांकि रूस के इस कदम से ट्रंप की भारत के प्रति नाराजगी और बढ़ सकती है। जानिए रूस के इस कदम से आम आदमी और उसके बजट पर क्या असर होगा?
 
भारत में रूसी दूतावास के प्रभारी रोमन बाबुश्किन का कहना है कि रूस भारत को औसतन पांच फीसद सस्ती दर पर क्रूड उपलब्ध कराता है जो भारत से बड़े ऊर्जा खरीददार देश के लिए काफी फायदे का सौदा है और रूस आगे भी ऐसा करता रहेगा। उनके देश ने भारत को तेल देने के लिए एक विशेष सिस्टम भी बनाया है। उनका कहना है कि अगर अमेरिकी बाजार में दिक्कत हो रही है तो भारत रूस के बाजार में निर्यात बढ़ा सकता है। ALSO READ: अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका, रूस ने कहा- भारतीय सामान का Russia में स्वागत है
 
रूस से कितना तेल खरीदता है भारत : भारत अपनी जरूरत का 40 फीसद कच्चा तेल रूस से खरीदता है। रूस भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा तेल आपूर्ति करने वाला देश है। खपत बढ़ने से भारत की तेल खरीद बढ़ती जा रही है। 
 
यूरोप के नए प्रतिबंधों के बाद रूस 47-48 डॉलर से ज्यादा कीमत पर तेल नहीं बेच सकता। पहले यह कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल थी। ऐसे में भारत को मिलने वाली छूट भी 4-5 डॉलर प्रति बैरल से घट कर 1.5-2 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। 
 
क्या जनता को मिलेगा फायदा : भारत भले ही रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल खरीद रहा हो लेकिन आम लोगों को अब तक इसका फायदा नहीं मिला है। रूस से सस्ते तेल की खरीद से होने वाली बचत का फायदा निजी कंपनियों जैसे रिलायंस और नायरा को मिल रहा है, सरकार भी इस डील से फायदे में हैं। आम आदमी को सस्ता पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है, क्योंकि सरकार ने टैक्स कम नहीं किया है और निजी कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। आगे भी तेल कंपनियां शायद ही आम ग्राहकों को इसका फायदा दे।
 
भारत को मिली रूस से तेल खरीदने की सजा : अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 25 फीसद का अतिरिक्त शुल्क इसलिए लगाया है कि वह रूस से तेल की खरीद करता है। ट्रंप समेत कई अमेरिकी नेताओं का कहना है कि रूस पर दबाव बनाने के लिए ही भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है। भारत से तेल के बदले मिलने वाले पैसे से ही रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ता है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI 301 के पार, GRAP-2 लागू, किन-किन चीजों पर लगी पाबंदी

पप्पू यादव ने RJD चीफ पर साधा निशाना, बोले- कोई कर रहा है इंडिया ब्लॉक को तोड़ने की साजिश

अयोध्या में बना दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी से जगमगाई राम की पैड़ी, ड्रोन से की गई दीयों की गणना

UP में त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

अगला लेख