चीन से तनाव के बीच 27 अक्टूबर को भारत और अमेरिका के बीच अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Webdunia
बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (22:13 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में LAC पर चीन से जारी तनाव के बीच अमेरिका और भारत के बीच महत्‍वपूर्ण मंत्री स्तरीय बैठक होने जा रही है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ ‘टू-प्लस-टू’ मंत्री स्तरीय वार्ता के तीसरे संस्करण की भारत 27 अक्टूबर को मेजबानी करेगा।
ALSO READ: कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर वार्ता के लिये 26 और 27 अक्टूबर को भारत का दौरा करेंगे। वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
 
प्रथम ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता सितंबर 2018 में दिल्ली में हुई थी, जिसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस तंत्र को मंजूरी दी थी। वार्ता का दूसरा संस्करण पिछले साल दिसंबर में वाशिंगटन में हुआ था।
ALSO READ: पाकिस्तान का FATF की 'ग्रे' सूची से निकलना मुश्किल, काली सूची से रहेगा दूर
मंत्री स्तरीय वार्ता का नया ढांचा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए आगे की ओर सोच रखने वाली दूरदृष्टि मुहैया करने को लेकर आरंभ किया गया। वार्ता के तीसरे संस्करण में दोनों पक्षों के हिंद-प्रशांत क्षेत्र और भारत के पड़ोस के क्षेत्र के अलावा अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर पर चर्चा होने की उम्मीद है।
ALSO READ: पाकिस्तान में Corona से मृत्युदर 140 फीसदी तक बढ़ी, लॉकडाउन की चेतावनी
अगले महीने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हैं इसलिए इसका का दायरा सीमित होगा। यदि इस वार्ता में दोनों देशों के बीच बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन फॉर जिओ स्पैटिएल कोऑपरेशन (बीका, BECA) डील पर सहमति बन जाती है तो यह वार्ता की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख