भारतीय सेना को मिले 16 कल्याणी एम-4 बख्तरबंद वाहन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में तैनाती के लिए

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (23:05 IST)
नई दिल्ली। रक्षा कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय सेना को 16 कल्याणी एम-4 बख्तरबंद वाहन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के तहत तैनाती के लिए दिए। कल्याणी एम-4 एक अत्याधुनिक बख्तरबंद कार्मिक वाहन है, जो इसके अंदर बैठे जवानों को उच्च जोखिम से रक्षा करता है जिसमें बारूदी सुरंग विस्फोट और ग्रेनेड हमले से बचाव शामिल है।
 
कंपनी ने कहा कि भारत फोर्ज लिमिटेड ने आज 16 विश्व स्तरीय और स्वदेश निर्मित कल्याणी एम-4 वाहनों को भारतीय सेना को दिया ताकि इन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के तहत तैनात किया जा सके। भारत फोर्ज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बाबा एन. कल्याणी ने इस अवसर पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के लिए कल्याणी एम-4 उपलब्ध कराके हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।
 
हाल ही में भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने इस वाहन को अपने काफिले में शामिल किया। कल्याणी का लेह के बफीर्ले क्षेत्र और कच्छ के रण में सफल परीक्षण हो चुका है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख