क्रूज में यात्री को आया हार्ट अटैक, तटरक्षकों ने बचाई जान

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (07:39 IST)
पणजी। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने गोवा के तट से लगभग 80 समुद्री मील दूर इतालवी ध्वज वाले क्रूज लाइनर कोस्टा सेरेना से एक भारतीय यात्री को गुरुवार को सफलतापूर्वक निकाला। बताया जा रहा है कि यात्री को हार्ट अटैक आया था।
 
आईसीजी के प्रवक्ता ने कहा कि क्रूज़ लाइनर ने दोपहर 3:20 बजे एक अलर्ट जारी कर दिल से संबंधित बीमारी से पीड़ित एक यात्री के लिए चिकित्सा सहायता मांगी।
 
उन्होंने कहा कि स्थिति की तात्कालिकता को समझते हुए, गोवा में आईसीजी समुद्री बचाव उप समन्वय केंद्र (MRSC) ने तुरंत अभियान शुरू किया और समन्वय किया। इसके साथ ही एक आईसीजी इंटरसेप्टर बोट सी-158 को तुरंत कार्रवाई में लगाया गया, जो पहले से ही उस क्षेत्र में मौजूद थी।
 
अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक सावधानी और विशेषज्ञता के साथ, क्रूज जहाज के चिकित्सा कर्मियों की सहायता से सी-158 ने मरीज को उसकी पत्नी और उसके साथ आई नर्स के साथ सुरक्षित निकाला और उसे पणजी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख