Festival Posters

नौसेना जवानों ने दिखाई ताकत, पश्चिमी तट पर अहम अभ्यास

Webdunia
रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (19:13 IST)
नई दिल्ली। नौसेना की पश्चिमी कमान अगले पखवाड़े में पश्चिमी तट पर एक अहम अभ्यास की तैयारियों में जुटी है। नौसेना के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मानसून के लौटने के बाद समुद्र की स्थिति में सुधार होता है और यह संचालन तैयारियों, विभिन्न प्रक्रियाओं, नई रणनीतियों और नौसेना के अभियानों को कसौटी पर परखने का उचित समय होता है।

उन्होंने कहा कि नौसेना की यह परंपरा रही है कि वह मानसून के बाद अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए अभ्यास और नौसैनिक पोतों की तैनाती में जुट जाती है। यह नौसैनिक पोतों की तैनाती, संचार योजनाओं के परीक्षण और अभ्यास के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है।

अभ्यास के दौरान फायरिंग ड्रिल, युद्धपोत से हेलीकॉप्टर ऑपरेशन, संचालन संबंधी साजो-सामान को लाने तथा ले जाने और अन्य मानक प्रक्रियाओं के माध्यम से नौसेना की क्षमता और दक्षता को परखा जाएगा। अदन की खाड़ी में लंबे समय से समुद्री डकैतों के खिलाफ अभियान और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प के मद्देनजर तैनाती के चलते भारतीय नौसेना की अरब सागर में महत्वपूर्ण भूमिका है।

नौसेना की पश्चिमी कमान ने सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के मद्देनजर हाल ही में 'प्रस्थान' अभ्यास किया था, जो गत 17 अक्टूबर को संपन्न हुआ था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी सितंबर के अंत में पश्चिमी कमान के दौरे पर गए थे और नौसेना ने उस समय अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन भी किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

एपस्टीन फाइल्स में सबसे बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई एंड्रयू माउंटबेटन पुलिस गिरफ्त में, दुनियाभर में हड़कंप

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग

अगला लेख