बाजार में बिक रहे हैं नकली बायो-डीजल, इंडियन ऑयल की चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (07:54 IST)
चेन्नई। इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) ने चेतावनी देते हुए कहा कि तमिलनाडु में कई ईंधन आपूर्तिकर्ता बायो डीजल के नाम पर राज्य में नकली ईंधन बेचने का काम कर रहे है। इंडियन ऑयल ने इस ईंधन के बारे में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभावों को लेकर आगाह किया है।
 
इंडियन ऑयल ने गुरुवार को यहां एक बयान में कहा कि बायो-डीजल' के नाम पर नकली ईंधन सीधे उपयोगकर्ताओं को बेचना एक 'अवैध' और 'दंडनीय' अपराध है।
 
तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेल उद्योग के लिए राज्य स्तरीय समन्वयक की ओर से जारी बयान में कहा कि यह हाल ही में देखा गया था कि संदिग्ध गुणवत्ता वाले वाहन ईंधन को कुछ आपूर्तिकर्ता बायो डीजल के नाम पर बेच रहे हैं।
 
आईओसीएल ने कहा कि सेलम, नमक्कल, शंकरी, तूतीकोरिन, इरोड और कोयंबटूर के बाजारों में संदिग्ध नकली ईंधन की बिक्री पर्यावरण को ‘प्रदूषित’ और वाहनों को नुकसान पहुंचा रही है।
 
उसने कहा कि यह उत्पाद सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे राजकोष को आय का भारी नुकसान होता है।
 
इंडियन ऑयल ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने वर्तमान में संचालित तेल विपणन कंपनियों के अलावा किसी अन्य को बायो-डीजल के विपणन के लिए अनुमति या प्राधिकृत नहीं किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख