Hanuman Chalisa

3 साल बाद गणतंत्र दिवस झांकी में शामिल होगा भारतीय रेलवे

Webdunia
शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (17:14 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेल तीन साल के अंतराल के बाद इस साल गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी प्रस्तुत करेगा। इस झांकी में ‘मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने को दर्शाने के साथ साथ बुलेट ट्रेन एवं ट्रेन 18 को दर्शाया जाएगा। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।


झांकी ‘मोहन से महात्मा’ में ‘मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने’ की 1893 की उस घटना को दर्शाया जाएगा जब युवा मोहनदास को दक्षिण अफ्रीका में पीटरमैरिट्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर ‘केवल यूरोप के लोगों के लिए आरक्षित’ डिब्बे से नीचे फेंक दिया गया था। इस घटना ने उन्हें ‘सत्याग्रह’ करने के लिए प्ररित करने का काम किया था।

झांकी के सामने वाले हिस्से में एक भाप इंजन दिखाया जाएगा, जिसके शीर्ष पर महात्मा गांधी की एक अर्द्धप्रतिमा लगाई जाएगी। इसके बाद वाले डिब्बे पर गांधीजी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी को लोगों से मिलते दिखाया जाएगा। इसके बाद महात्मा गांधी को ‘हरिजन कोष’ एकत्र करते दिखाया जाएगा। इसके साथ ही इस झांकी में अत्याधुनिक स्टेट आफ दि आर्ट ‘ट्रेन 18’ को दिखाया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

TMC में बगावत, ऋतब्रत बनर्जी का 59 विधायकों के समर्थन का दावा; ममता बनर्जी की बढ़ी चिंता

LIVE: ममता की पार्टी में टूट, स्पीकर से मिले बागी विधायक, TMC पर किया दावा

गुजरात हाईवे पर भीषण हादसा, 2 बसों में हुई भिड़ंत, आग लगने से 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

अगला लेख