Video : दुल्हन के नाम की बजाय दूल्हे ने रचाई मोदी के नाम की मेहंदी, शिवराज बने बाराती

Webdunia
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (12:33 IST)
इंदौर।  शादी में मेहंदी की रस्म में दूल्हा और दुल्हन अपने हाथों में एक-दूसरे के नाम की मेहंदी लगाते हैं, लेकिन इंदौर शहर में एक दूल्हे ने अपने हाथों पर दुल्हन के नाम की मेहंदी रचाने की बजाय प्रधानमंत्री मोदी के नाम की मेहंदी रचाई। युवक इस कारनामे से सुर्खियों में आ गया। इतना ही नहीं, इस बात की जानकारी जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लगी, वे अनुभव नाम के इस दूल्हे को अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे और बारात में शामिल हो गए।
 
अनुभव वर्मा की शादी अब चर्चा का विषय बन गई है। अनुभव मोदी के काफी बढ़े प्रशंसक हैं और यही कारण रहा कि उन्होंने शादी के समय भी अपने हाथ पर मोदी के नाम की मेहंदी रचवाई। उन्होंने #Modi Again लिखवाते हुए 2019 लिखवाया और कमल का फूल भी बनवाया। इस बात से दुल्हन थोड़ी नाराज जरूर हुई, लेकिन रास्ते से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब इस बात का पता चला तो वे खुद को रोक नहीं पाए और गाड़ी से उतरकर उस अनजान युवक की बारात में शामिल हो गए।
11 फरवरी को जब अनुभव की बारात निकाली जा रही थी तब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर में उसी रास्ते से एयरपोर्ट जा रहे थे। जब उन्हें अनुभव की मेहंदी के बारे में पता चला वे अपना काफिला रुकवाकर बारात में शामिल हो गए और दूल्हे बने अनुभव को बधाई देते हुए उनके इस अनोखे कदम की प्रशंसा की। शिवराज सिंह ने बारात में शामिल होने की तस्वीर भी ट्‍वीट की।

अनुभव ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उनके बाराती बनेंगे। हालांकि उनकी दुल्हन को थोड़ा बुरा जरूर लगा लेकिन बाद में वे मान गईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

लोकमाता अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महिला कल्याण के लिए संकल्पित सरकार

आखिर क्यों इस मजहब लोग बड़ी संख्या में त्याग रहे हैं अपना धर्म, चौंकाने वाली है वजह

क्यों पाकिस्तान की गंगा है सिंधु नदी, जानिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में क्या है रोल

LIVE: पीएम मोदी बोले, अगर हर भारतीय विकसित होता है, तब भारत भी विकसित

मोबाइल पर तेज आवाज में बजा रहा था गाना, रोकने पर गुस्से में पत्नी पर फेंका तेजाब

अगला लेख