अयोध्या में होगा अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, दुनियाभर के पतंगबाज दिखाएंगे हुनर

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले होगा आयोजन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
International Kite Festival will be held in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश सरकार एक अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन करेगी। इस पतंग महोत्सव देश और दुनियाभर के प्रसिद्ध पतंगबाजों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। यह महोत्‍सव 19 से 21 जनवरी के बीच होने की संभावना है।
 
अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके 19 से 21 जनवरी के बीच होने की संभावना है। इस पतंग महोत्सव देश और दुनियाभर के प्रसिद्ध पतंगबाजों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।
 
इस उत्सव को भव्य पैमाने पर आयोजित करने के लिए देश और विदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न पतंग उत्सवों से प्रेरणा ली जा रही है। इस पूरे आयोजन को मूर्तरूप देने के लिए एडीए द्वारा प्राइवेट एजेंसियों से आवेदन मांगा गया है। पतंग महोत्सव के लिए एजेंसी का चयन आठ जनवरी तक कर लिया जाएगा।
ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर में लगेगी अरुण योगीराज द्वारा तराशी गई मूर्ति
कार्यक्रम में 50 विशेष आमंत्रित लोगों को समायोजित करने के लिए एक वीवीआईपी लाउंज के साथ 750 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ एक आगंतुक क्षेत्र डिजाइन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाजरा से बने और अवधी व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा।

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर का निर्माण 70 एकड़ भूमि के उत्तरी भाग पर किया जा रहा है। यहां तीन मंजिला मंदिर बनाया जा रहा है। मूर्ति का भी चयन हो गया है। मुख्य गर्भगृह में श्री रामलला की मूर्ति होगी और पहली मंजिल पर श्रीराम दरबार होगा है।

खंभों व दीवारों में देवी-देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। दिव्यांगजन एवं वृद्धों के लिए मंदिर में रैंप व लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी। मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। मंदिर का निर्माण पूर्णतया: भारतीय परंपरानुसार व स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। पर्यावरण-जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

4 महीने पहले बनीं दुल्हन, पति से मिलने की खुशी बदली मौत में, हादसे ने लील ली जान

मासूम बच्चों की लास्ट सेल्फी देख आत्मा सिहर उठी, बन गई आखिरी उड़ान, पूरा परिवार खाक

एयर इंडिया हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार बचे, अस्पताल में भर्ती

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 से ज्यादा लोगों की मौत, एयरपोर्ट पहुंचे मोदी

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

अगला लेख