बड़ी खबर, ई-टिकटों पर फिर लगेगा सर्विस चार्ज, महंगा होगा रेल टिकट

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (14:13 IST)
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी के माध्यम से खरीदे गए ई-टिकट अब और महंगे हो जाएंगे क्योंकि भारतीय रेलवे ने फिर से सेवा शुल्क शुरू करने का फैसला किया है जिसे करीब तीन साल पहले डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिहाज से वापस ले लिया गया था।
 
रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को ऑनलाइट टिकट बुक करने वाले यात्रियों से सेवा शुल्क वसूलने की प्रणाली बहाल करने की मंजूरी दे दी है।
 
बोर्ड ने तीन अगस्त को एक पत्र में कहा कि आईआरसीटीसी ने ई-टिकटों की बुकिंग पर सेवा शुल्क बहाल करने के लिए विस्तृत पक्ष रखा था और सक्षम प्राधिकार ने मामले की जांच की है।
 
बोर्ड ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने माना है कि सेवा शुल्क में छूट की योजना अस्थाई थी और रेल मंत्रालय ई-टिकट पर शुल्क वसूली शुरू कर सकता है।
 
पत्र के मुताबिक, 'वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई सलाह के मद्देनजर सक्षम प्राधिकार ने फैसला किया है कि आईआरसीटीसी सुविधा शुल्क/सेवा शुल्क लागू करने या बहाल करने पर और उसकी दर पर उचित फैसला ले सकता है।' 
 
अधिकारियों के मुताबिक सेवा शुल्क वसूली बंद करने के बाद वित्त वर्ष 2016-17 में आईआरसीटीसी की इंटरनेट से बुक होने वाली टिकटों से होने वाली आय में 26 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई।
 
आईआरसीटीसी प्रत्येक गैर-वातानुकूलित ई-टिकट पर 20 रुपए और प्रत्येक वातानुकूलित (एसी) टिकट के लिए 40 रुपए वसूलता था। आईआरसीटीसी को अब फैसला करना होगा कि वह पुरानी दर से ही सेवा शुल्क लेगा या इसे बढ़ाएगा। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख