मुकेश अंबानी बने नाना, बेटी ईशा ने जुड़वां बच्‍चों को दिया जन्‍म

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2022 (16:01 IST)
देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ईशा अंबानी ने आज 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है। जुड़वा बच्चों में लड़की का नाम आदिया व लड़के का नाम कृष्णा रखा गया है।

अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। उन्‍होंने कहा, हमें जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है और वो सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं।

साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। आनंद पीरामल राजस्थान से हैं। मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी को हाल ही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स का डायरेक्टर बनाया गया है। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में ईशा अंबानी सबसे बड़ी हैं।

मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे अनंत को एनर्जी बिजनेस की कमान सौंपी। बड़े बेटे आकाश को ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का प्रमुख पहले ही नामित किया जा चुका है। मुकेश अंबानी के 2 बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे आकाश अंबानी और ईशा अंबानी जुड़वा हैं। अनंत अंबानी सबसे छोटे बेटे हैं।
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख