पीएम मोदी ने राहुल पर साधा निशाना, क्या है इसका नर्मदा से कनेक्शन?

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2022 (15:48 IST)
धोराजी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ पदयात्रा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा। मोदी ने गुजरात के धोराजी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता को उस महिला के साथ पदयात्रा करते हुए देखा गया जिन्होंने तीन दशकों तक नर्मदा बांध परियोजना को बाधित किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वोट मांगने की बात आती है तो कांग्रेस से पूछिए कि आप उन लोगों के कंधों पर अपना हाथ रखकर पदयात्रा कर रहे थे जो नर्मदा बांध के खिलाफ थे। अगर नर्मदा बांध नहीं बना होता तो क्या होता।
 
उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के संयुक्त प्रयास से पूरी दुनिया में गुजरात का डंका का बजा रहा है। इस इलाके में अगर केवल पानी की समस्या पर ही विचार किया जाए तो साफ हो जाएगा कि भाजपा की सरकार में पिछले दो दशक में कितना काम किया गया है।
 
मोदी ने कहा कि 20 साल की तपस्या के बाद गुजरात आज इस मंजिल पर पहुंचा है। इसी राजकोट में रेलगाड़ी से पानी पहुंचाया जाता था। जिसके लिए कितनी लंबी लाइन लगती थी। उस समय टैंकरों से पानी पाने के लिए माताओं को कितनी तकलीफ उठानी पड़ती थी। 
 
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 1 तथा 5 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख