इसरो प्रमुख का दावा, चंद्रयान मिशन शत-प्रतिशत सफल, विक्रम से संपर्क होते ही सक्रिय कर देंगे रोवर

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (22:18 IST)
बेंंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. के. शिवन ने शनिवार को कहा कि लैंडर का नियंत्रण केंद्र से संपर्क टूट जाने के बावजूद चंद्रयान मिशन लगभग शत-प्रतिशत सफल रहा है और गगनयान समेत भविष्य का कोई भी मिशन आज की घटना के कारण प्रभावित नहीं होगा।
 
डीडी न्यूज को दिए एक विशेष साक्षात्कार में डॉ. शिवन ने कहा कि लैंडर से संपर्क टूटना न तो मिशन की विफलता है और न ही इसरो के लिए कोई झटका। लैंडर विक्रम से संपर्क दुबारा स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे और संपर्क होते ही रोवर को सक्रिय कर दिया जायेगा।
 
ALSO READ: Chandrayaan-2 Mission : टि्वटर पर इसरो के समर्थन में आई संदेशों की बाढ़
इसरो प्रमुख ने बताया कि मिशन में दो तरह के लक्ष्य थे - एक वैज्ञानिक लक्ष्य दो ऑर्बिटर द्वारा पूरे किए जाने हैं और दूसरा प्रौद्योगिकी प्रदर्शन जिनमें लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग तथा रोवर की सतह पर चहलकदमी शामिल है। उन्होंने कहा, 'वैज्ञानिक प्रयोग पूरी तरह सफल रहे हैं जबकि प्रौद्योगिकी प्रदर्शन में हम 95 प्रतिशत तक सफल हुए। इस प्रकार मैं समझता हूं कि चंद्रयान मिशन लगभग शत-प्रतिशत सफल रहा है।”
 
डॉ. शिवन ने कहा, 'विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग में 30 किलोमीटर की ऊंचाई से सतह तक उतरने में चार चरण थे। इनमें तीन चरण सफलता पूर्वक पूरे किए गए। हम सिर्फ आखिरी चरण पूरा नहीं कर सके। तब तक लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया।'
 
ALSO READ: Chandrayaan2 : वह कौनसी बाधा थी जिसे पार नहीं कर पाया चंद्रयान
उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर बिल्कुल अच्छी तरह काम कर रहा है और इस मामले में हमने जो लक्ष्य तय किए थे, तकरीबन सभी हासिल कर लिए हैं। वैसे तो चंद्रमा की कक्षा में ऑर्बिटर एक साल तक चक्कर लगाना तय किया गया है, लेकिन उसमें साढ़े सात साल के लिए ईंधन है। इस साढ़े सात साल में वह पूरे चंद्रमा की मैपिंग कर सकेगा।
 
उन्होंने बताया कि ऑर्बिटर पर कुछ बेहद विशिष्ट उपकरण लगे हैं। इनमें एक है डुएल बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार (सार)। यह पहली बार है कि चंद्रमा पर भेजे गए किसी ऑर्बिटर में एल बैंड सार लगाया गया है। चंद्रयान-1 समेत अब तक के सभी मिशन में एस बैंड सार का इस्तेमाल किया गया था। चंद्रयान-2 में दोनों हैं। एल बैंड सार की खासियत यह है कि यह चंद्रमा की सतह से 10 मीटर नीचे तक पानी और बर्फ का पता लगाने में सक्षम है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख