Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (00:23 IST)
ISRO chief S Somnath's statement on Gaganyaan space mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि गगनयान साल के अंत तक प्रक्षेपण के लिए तैयार है, लेकिन इस पर सावधानी से आगे बढ़ना होगा। सोमनाथ ने कहा, मैं नहीं चाहता कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ जो हुआ वैसा कुछ दोबारा हो, इसलिए हमें बहुत सावधान रहना चाहिए।
 
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में शामिल गगनयान भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। सोमनाथ ने कहा, मैं नहीं चाहता कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ जो हुआ वैसा कुछ दोबारा हो, इसलिए हमें बहुत सावधान रहना चाहिए।
ALSO READ: चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण
नासा के मिशन के तहत 5 जून को अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली परीक्षण उड़ान 7 सितंबर को पृथ्वी पर लौट आई, लेकिन इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं लौटा। अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अपने आठ दिवसीय प्रवास को आठ महीने तक बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा और अब उन्हें फरवरी में ‘स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन’ द्वारा लाया जाएगा।
 
सोमनाथ ने शुक्र ग्रह के अन्वेषण के महत्व पर भी बल दिया। शुक्र ग्रह के अन्वेषण के लिए ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ (वीओएम) भी केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित चार परियोजनाओं में से एक है और इसके लिए 1,236 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
ALSO READ: Gaganyaan Mission : अंतरिक्ष में भारत जल्द करेगा एक और कारनामा, ISRO चीफ ने किया यह बड़ा ऐलान
सोमनाथ ने कहा, कल हो सकता है कि कुछ कारणों से पृथ्वी रहने लायक नहीं रहे। इसलिए यदि आप मंगल और शुक्र ग्रह पर क्या हो रहा है, इसका अध्ययन नहीं करेंगे तो संभवतः हमारी भावी पीढ़ी प्रभावित होगी। शुक्र ग्रह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत मंगल और चंद्रमा पर सफलतापूर्वक पहुंच चुका है।
 
इसरो प्रमुख के अनुसार, अगली पीढ़ी का प्रक्षेपण यान (एनजीएलवी) विकसित करने में सात साल लगेंगे। इस प्रक्षेपण यान को इसरो द्वारा वर्तमान में संचालित प्रणालियों को बदलने के लिए बनाया जा रहा है। चूंकि शुक्र मिशन को मार्च 2028 में प्रक्षेपित किए जाने की उम्मीद है, इसलिए इसे मौजूदा प्रक्षेपण यानों से ही प्रक्षेपित किया जाएगा।
ALSO READ: ISRO को बड़ी सफलता, RLV पुष्पक की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग
सोमनाथ ने कहा, रूस, चीन और जापान भी 2030 तक शुक्र ग्रह पर मिशन भेजने वाले हैं। इसलिए 2028 तक हमने ‘लॉन्च व्हीकल मार्क-3’ या एलवीएम-3 से अपना शुक्र मिशन प्रक्षेपित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, यद्यपि शुक्र हमारा निकटतम ग्रह है, फिर भी यह अधिक चुनौतीपूर्ण है।
 
सोमनाथ ने कहा, हालांकि हम पहले मंगल ग्रह पर गए थे, जो थोड़ा दूर है, वहीं शुक्र ग्रह करीब है, लेकिन यह मंगल ग्रह से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। क्योंकि शुक्र के वायुमंडल में पृथ्वी के मुकाबले 100 गुना ज्यादा दबाव है। शुक्र मिशन, मंगल मिशन के बाद भारत का दूसरा अंतरग्रहीय मिशन होगा। मंगल मिशन 5 नवंबर 2013 को प्रक्षेपित किया गया था और इसने 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में प्रवेश किया था।
ALSO READ: ISRO चीफ सोमनाथ बोले, किसी भारतीय के चंद्रमा पर उतरने तक जारी रहेगा Moon Mission
सोमनाथ ने स्पेस एक्सपो की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश के लिए स्टार्टअप द्वारा दिखाई जा रही रुचि पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, जब मैंने आज कुछ स्टॉल देखे तो मैं उद्योगों द्वारा किए गए काम से वाकई प्रभावित हुआ। बदलाव पहले ही हो चुका है। आज हम कई स्टार्टअप को अपने खुद के उपग्रह बनाते हुए देख सकते हैं। यह वह बदलाव है जो हम देख रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

धर्म और रिलीजन में फर्क करने की मांग करने वाले अभ्यावेदन पर फैसला करे केंद्र सरकार : उच्च न्यायालय

24 संसदीय समितियों का गठन, राहुल गांधी, कंगना रनौत और रामगोपाल यादव को मिली ये जिम्मेदारी

Bank Fraud : हरियाणा में एक और कांग्रेस MLA पर गिरी ED की गाज, बेटे समेत अन्य लोगों की 44 करोड़ से ज्‍यादा की संपत्ति जब्त

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Monkeypox को लेकर सरकार ने दिया बड़ा आदेश

अगला लेख