Hanuman Chalisa

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

इससे ऐसे संचार उपग्रहों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, जो कक्षा उन्नयन समेत अन्य कार्यों के लिए केवल विद्युत प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करेंगे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 मार्च 2025 (14:23 IST)
ISRO News:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने 300 एमएन (मिलिन्यूटन) 'स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर' पर 1,000 घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है। यह थ्रस्टर उपग्रहों की विद्युत प्रणोदन प्रणाली में शामिल करने के लिए विकसित किया गया है। ऐसा प्रस्ताव है कि विद्युत प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल अंतरिक्ष एजेंसी के भावी उपग्रहों में रासायनिक प्रणोदन प्रणाली के स्थान पर किया जाएगा तथा इससे ऐसे संचार उपग्रहों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा, जो कक्षा उन्नयन समेत अन्य कार्यों के लिए केवल विद्युत प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करेंगे।ALSO READ: इसरो ने रचा इतिहास, स्पेडेक्स मिशन के तहत उपग्रहों की सफल डॉकिंग
 
संचार उपग्रहों में 'ट्रांसपोंडर' क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी : इसरो ने कहा कि इन थ्रस्टर के शामिल होने से व्यापक पैमाने पर बचत होगी जिससे संचार उपग्रहों में 'ट्रांसपोंडर' क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उसने कहा कि इन थ्रस्टर में प्रणोदक के रूप में रासायनिक तत्व 'जेनॉन' का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष प्रणोदन प्रणाली का एक प्रमुख प्रदर्शन सूचक यानी 'इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणाली' का विशिष्ट आवेग पारंपरिक प्रणोदन प्रणाली से कम से कम 6 गुना अधिक है।ALSO READ: होली से पहले इसरो को बड़ी सफलता, स्पेडेक्स उपग्रहों को किया डीडॉक
 
उसने कहा कि यह परीक्षण 5.4 किलोवॉट के पूर्ण शक्ति स्तर पर उस कक्ष में किया गया, जो अंतरिक्ष की स्थितियों के अनुसार काम करता है। इस दौरान 'इलेक्ट्रोड लाइनर' के क्षरण की समय-समय पर निगरानी की गई।  इसरो ने कहा कि यह परीक्षण उपग्रहों में शामिल किए जाने से पहले थ्रस्टर्स की विश्वसनीयता और मजबूती को प्रदर्शित करने के लिए एक मील का पत्थर है। (भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

वैष्णो देवी मेडिकल कालेज विवाद : भाजपा श्राइन बोर्ड के साथ, क्या बोले सीएम उमर

Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम

अगला लेख