ISRO ने रचा इतिहास, पीएसएलवी-सी43 के साथ प्रक्षेपित किए 8 देशों के 30 उपग्रह

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (10:23 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक ओर इतिहास रच दिया है। भारतीय रॉकेट धुव्रीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) द्वारा 30 उपग्रहों को आज श्रीहरिकोटा से लांच किया गया। इस अभियान में इसरो के अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी43 के साथ आठ देशों के 30 उपग्रह भी प्रक्षेपित किए गए।


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा पीएसएलवी 380 किलोग्राम भार वाले हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सेटेलाइट और 30 अन्य उपग्रहों के साथ गुरुवार को सुबह 9.58 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना किया गया। 30 अन्य उपग्रहों का कुल वजन 261.5 किलोग्राम है।

17 मिनट से अधिक की उड़ान भरने पर पीएसएलवी रॉकेट हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सेटेलाइट को कक्षा में स्थापित कर देगा, जो वहां पांच साल तक रहेगा। सभी 30 उपग्रह 504 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किए गए। इनमें से 23 सेटेलाइट अमेरिका के हैं और बाकी ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, फिनलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड और स्पेन के हैं।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वेदश में बने इस प्रक्षेपण वाहन राकेट ने भयंकर गर्जना करते हुए उड़ान भरी और कुछ ही पलों में आकाश का सीना चीरते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ गया। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से यह प्रक्षेपण किया गया।  
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार इसकी उल्टी गिनती बुधवार सुबह 5.58 बजे शुरू हुई। इमेजिंग सेटेलाइट पृथ्वी की निगरानी के लिए है और इसका विकास इसरो द्वारा विकसित किया गया है। यह पीएसएलवी-सी43 मिशन का प्रथम उपग्रह है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख