इसरो करेगा कार्टोसैट-2 समेत 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (17:36 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस वर्ष की शुरुआत में ही अंतरिक्ष में  एक और ऊंची छलांग लगाते हुए 12 जनवरी को अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट-2 समेत 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।


इसरो के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि 12 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट-2 के साथ 28 विदेशी उपग्रहों का भी प्रक्षेपण किया जाएगा, जिनमें अमेरिका और फिनलैंड के उपग्रह शामिल हैं। इसके साथ ही दो अन्य भारतीय उपग्रह-पांच किलो वजनी नैनो अंतरिक्ष यान और लगभग 100 किलो वजनी सूक्ष्म उपग्रह शामिल हैं। इन तीन उपग्रहों के प्रक्षेपण के साथ इसरो उपग्रहों का शतक पूरा कर लेगा।
 
 
यह इस वर्ष देश का पहला पीएसएलवी मिशन है। चार महीने पहले 31 अगस्त को इसी तरह का एक रॉकेट देश के आठवें नौवहन उपग्रह को धरती की कक्षा में स्थापित करने में नाकाम रहा था। 
 
कार्टोसैट-2 की मदद से मिलने वाली उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों का अलग-अलग योजनाओं में इस्तेमाल किया जाएगा। इसरो के उपग्रह केंद्र के निदेश एम अन्नादुरई ने बताया कि इस मिशन में 25 नैनो उपग्रह, तीन सूक्ष्म उपग्रहों और एक कार्टोसैट उपग्रह का प्रक्षेपण किया जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख