प्रधानमंत्री मोदी सहित मंत्रियों-नेताओं ने मुनिश्री तरुणसागरजी के निधन पर जताया शोक

Webdunia
शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (15:25 IST)
नई दिल्ली। जैन मुनि तरुण सागर महाराज का शनिवार तड़के दिल्ली के राधापुरी जैन मंदिर में निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे। भारतीय जैन मिलन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि वे स्वस्थ नहीं चल रहे थे और उन्हें वैशाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


कुछ दिन पहले उन्होंने कृष्णा नगर के राधापुरी मंदिर आने का फैसला किया था जहां शनिवार तड़के करीब 3.18 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि जैन मुनि का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में तरुण सागर धाम में किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह करीब 6 बजे उनके निधन के बारे में जानकारी मिली और फिर कई लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जिस मंदिर में उनका निधन हुआ, वह श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। हमने अपने समाज के एक नेता को खो दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैन मुनि के निधन पर शोक जताया। मोदी ने ट्वीट किया कि मुनि तरुण सागर जी महाराज के असमय निधन से बहुत दुखी हूं। उनके समृद्ध आदर्शों, करुणा और समाज के प्रति योगदान के लिए हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे। उनकी नेक शिक्षाएं लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। जैन समुदाय और उनके असंख्य अनुयायियों के साथ मेरी संवेदनाएं।

गृहमंत्री ने ट्वीट किया कि जैन मुनि के निधन से वे स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तरुण सागर महाराज के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि मुनि तरुण सागरजी महाराज के दु:खद निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनकी शिक्षा और आदर्श हमेशा मानव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने भी ट्वीट कर शोक जताया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश, 3 लोगों की मौत, बिहार में बाढ़ जैसे हालात

Delhi : पहली कक्षा में एडमिशन को लेकर होगा बदलाव, अगले सत्र से लागू होगा यह नया नियम

इजराइली हमलों में 3 ईरानी कमांडर्स की मौत, हुती विद्रोहियों ने दी हमले की धमकी, अमेरिका ने रवाना किए B-2 बॉम्बर्स

UP : गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Air India Plane Crash : डीएनए से हुई 247 मृतकों की पहचान, 8 का नहीं हो सका मिलान, परिजनों को सौंपे 232 शव

अगला लेख