Lateral Entry: यह आरक्षण को खत्म करने का पहला कदम था, लेकिन..

जयराम रमेश कहा- पीएम ने 2 दिन में ही हार मान ली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (16:44 IST)
Jairam Ramesh on lateral entry issue: सीधी भर्ती (Lateral Entry) को लेकर सुरक्षात्मक मुद्रा में आई केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आरक्षण को खत्म करने का यह पहला कदम था। सभी लोग जब उन पर कूद पड़े तो पीछे हट गए। इस बार हकीकत यह है कि 2 दिन में प्रधानमंत्री ने हार मान ली। अभी आगे और हार मानेंगे। ये संविधान की जीत है।
<

#WATCH दिल्ली: UPSC द्वारा सीधी भर्ती पर कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा, "ये सीधी बहाली 45 पदों के लिए थी। ये पहले UPSC के माध्यम से होता थे। पहली बार एक साथ सीधी भर्ती थी। पिछले 4 साल में कुछ 50-60 लोग सीधी भर्ती से आए हैं। ये सरकार के आदेश पर किया था। कल तक… pic.twitter.com/RaNrsp5nYD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2024 >
रमेश ने कहा कि ये सीधी बहाली 45 पदों के लिए थी। ये पहले UPSC के माध्यम से होता थे। पहली बार एक साथ सीधी भर्ती थी। पिछले 4 साल में कुछ 50-60 लोग सीधी भर्ती से आए हैं। ये सरकार के आदेश पर किया गया था। कल तक ये मनमोहन सिंह जी और नेहरू जी के लिए कह रहे थे कि ये उनके जमाने से होता रहा है और आज क्या हुआ? ALSO READ: लेटरल एंट्री पर बैकफुट पर मोदी सरकार, भाजपा को क्यों याद आई सोनिया गांधी और NAC?
 
क्या कहा अखिले यादव ने : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘लेटरल एंट्री’ का विज्ञापन वापस लिए जाने के निर्देश को पीडीए में आए जागरण और चेतना की बहुत बड़ी जीत बताया। सपा नेता यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यूपीएससी में लेटरल एंट्री के पिछले दरवाज़े से आरक्षण को नकारते हुए नियुक्तियों की साज़िश आख़िरकार पीडीए की एकता के आगे झुक गई है। सरकार को अब अपना यह फ़ैसला भी वापस लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र अब कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, ये पीडीए में आए जागरण और चेतना की बहुत बड़ी जीत है। ALSO READ: Lateral Entry पर झुकी मोदी सरकार, रद्द होगा नोटिफिकेशन, राहुल गांधी समेत NDA दलों ने उठाया था मुद्दा
Show comments

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर