दिल्ली की जामा मस्जिद 4 जुलाई से फिर खुलेगी, हो सकेगी सामूहिक तौर पर नमाज अदा

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (14:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को सामूहिक तौर पर नमाज अदा करने के लिए 4 जुलाई को खोल दिया जाएगा। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
इससे पहले 11 जून को दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण गंभीर हालात के मद्देनजर मस्जिद को 30 जून तक बंद कर दिया गया था। बुखारी ने कहा कि मस्जिद को दोबारा खोलने का फैसला लोगों और विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।
ALSO READ: Coronavirus के कारण जामा मस्जिद 30 जून तक के लिए बंद : शाही इमाम
बुखारी ने कहा कि अनलॉक-1 के तहत लगभग सब कुछ खुल गया है और सामान्य गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। हमने लोगों द्वारा नमाज अदा किए जाने को लेकर मस्जिद खोलने का निर्णय लिया है, क्योंकि वायरस से बचाव से जुड़े सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता बढ़ी है तथा लोगों को संक्रमण की चपेट में आने से बचने के लिए शारीरिक दूरी और मास्क पहनने जैसे ऐहतियाती नियमों का पालन करना होगा।
 
शाही इमाम के निजी सचिव अमानुल्लाह की इस महीने की शुरुआत में कोरोनावायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लोगों को घर पर नमाज अदा करने के लिए कहा गया था। हालांकि मस्जिद के कुछ कर्मचारियों को इसके अंदर 5 वक्त की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख