जामिया हिंसा : वीडियो फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्‍तार

Webdunia
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (09:21 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजधानी दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शन के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें इलाके के 3 शरारती तत्व भी हैं।
 
ALSO READ: जामिया हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बयान, न फायरिंग हुई, न गई किसी की जान
 
न्यूज चैनलों की खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि इन 10 लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। गिरफ्तार लोगों में जामिया मिलिया का कोई छात्र शामिल नहीं है। पुलिस ने यह कार्रवाई सामने आए हिंसा वीडियो फुटेज के आधार पर की है।
 
ALSO READ: जामिया स्टूडेंट्‍स का फोटो लाइक कर फंसे अक्षय कुमार, तत्काल अनलाइक किया
 
पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज में ये लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो फुटेज में ये शरारती तत्व कुछ जगहों पर आगजनी भी करते हुए दिखाई दिए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस मामले में और गिरफ्तारियों भी होंगी।
  
सोमवार को भी हुए हिंसक प्रदर्शन : दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ सोमवार को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन का समर्थन नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी करते नजर आए। कहीं-कहीं ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, तो कहीं इसने हिंसक रूप ले लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख