Hanuman Chalisa

Uniform Civil Code : यूसीसी पर जमीयत ने जताई आपत्ति, मुख्यमंत्रियों और पार्टी अध्यक्षों को लिखेगा पत्र

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (00:38 IST)
Jamiat Ulema e Hind expressed objection regarding UCC : प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सोमवार को फैसला किया कि वह समान नागरिक संहिता (UCC) पर मुस्लिम समुदाय के रुख से अवगत कराने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखेगा।
 
मौलाना महमूद मदनी के नेतृत्व वाले जमीयत की कार्यकारिणी में यह निर्णय लिया गया। संगठन के एक बयान के मुताबिक, जमीयत ने यह तय किया है कि यूसीसी के बारे में सांसदों के साथ चर्चा कर उनसे यूसीसी के नकारात्मक प्रभावों के बारे में आवाज उठाने का आग्रह किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि जमीयत ने अपनी आपत्तियां विधि आयोग को भेज दी हैं और इस मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का प्रयास किया जाएगा। इसमें कहा गया है, कार्यकारिणी ने फैसला किया है कि समान नागरिक संहिता के संबंध में मुस्लिम समुदाय के आम सहमति वाले रुख से अवगत कराने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखा जाएगा और राष्ट्रपति से भी मिलने का प्रयास किया जाएगा।
 
बयान के अनुसार, कार्यकारिणी समिति की यह राय भी है कि यूसीसी पर सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शन नहीं किए जाएं। केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर संयुक्त प्रतितिधि सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विभिन्न वर्गों से संबद्ध लोग भाग लेंगे। मौलाना मदनी ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को निशाना बनाने के प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख