भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिनांक 26.08.2024 सोमवार को जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 हेतु प्रथम चरण के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई। pic.twitter.com/vgXzf4m7aZ
— BJP (@BJP4India) August 26, 2024 >बता दें कि बीजेपी की पहली लिस्ट में जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल नहीं था। पार्टी ने जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना को भी अपनी पहली लिस्ट में जगह नहीं दी थी। सोमवार को सुबह बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। कुछ देर बार उस सूची को वापस ले लिया गया और अब नई संशोधित सूची जारी की गई है।