Hanuman Chalisa

शिवखोड़ी जा रहे UP के श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 69 घायल

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 30 मई 2024 (17:39 IST)
jammu kashmir passengers laden bus fall into deep gorge several feared dead dozens : रियासी में स्थित शिवखोड़ी धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं की यात्री बस जम्‍मू के अखनूर में गहरी खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। 69 के करीब जख्‍मी गंभीर हालत में हैं।

जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टंगली मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 69 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रैफर किया गया है।

150 फुट नीचे खाई में लुढ़क गई बस : अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना जिले के चौकी चोरा इलाके में तंगली मोड़ पर हुई। उन्होंने बताया कि बस लगभग 150 फुट नीचे खाई में लुढ़क गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 21 लोग मारे गए और 69 घायल हो गए। ट्रांसपोर्ट कमिशनर राजिन्‍द्र तारा सिंह ने 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

तीखे मोड़ पर हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, बस का नंबर- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के टंगली मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस का चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह हादसा हो गया। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाया गया।
<

At least 15 passengers died and over 50 others were injured after a bus with pilgrims onboard rolled down into a deep gorge in the Chungi Morh area of #Akhnoor in #Jammu district today.#BusAccident pic.twitter.com/JPwZhD1VUE

— Voice of Assam (@VoiceOfAxom) May 30, 2024 >
बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला : मौके पर पहुंचे लोगों ने बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ को पीठ पर लादकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को वाहनों में सवार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही।

बस में लगभग 90 से अधिक यात्री सवार थे : बताया जा रहा है कि बस में लगभग 90 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेखराज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं। वाहन तीर्थयात्रियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिवखोड़ी क्षेत्र में ले जा रहा था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख