संसद में रो पड़ीं जया बच्चन, याद आया निर्भया कांड

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (19:40 IST)
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन बुधवार को संसद में भावुक हो गईं। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2019 (पॉक्सो) पर बोलते हुए जया बच्चन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर सकीं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। राज्यसभा में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण संबंधी बिल आज पास कर दिया गया है।
 
2014 में दिल्ली में हुए निर्भया रेप केस की चर्चा करते हुए जया बच्चन अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा कि निर्भया के अपराधियों को अब तक सजा नहीं मिल सकी है। निर्भया की मां अब भी असहाय महसूस करती हैं।
 
उन्होंने कहा कि पहले माता-पिता लड़कियों के लिए डरते थे लेकिन अब सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं।

इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि अल्पवय के खिलाफ गंभीर यौन अपराध के साबित होने पर दोषी को कम से 20 वर्ष की कठिन कारावास की सजा सुनाई जाएगी। इसमें ऐसे अपराध के लिए आजीवन कारावास, मृत्युदंड और जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

क्या 500 रुपये का नोट होने वाला है बंद? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

पहले 'छक्का' बोलकर करते थे अपमान, आज कहते हैं ‘सैल्यूट मैडम’, जानिए ट्रांसजेंडर दिव्या ने बिहार पुलिस में कैसे बनाई अपनी पहचान

मैंने ही रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध, जानिए कहां तक पहुंची डोनाल्ड ट्रंप की गिनती

अगला लेख