Biodata Maker

जायरा वसीम ने विजय गोयल पर साधा निशाना

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (18:20 IST)
नई दिल्ली। खेलमंत्री विजय गोयल ने 'दंगल' फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम की तुलना एक पेंटिंग से की थी जिसमें एक महिला बुर्का पहने हुए है। लेकिन अभिनेत्री ने उनकी इस तुलना को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनको 'अभद्र चित्रण' से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

 
गोयल ने एक प्रदर्शनी में लगी एक तस्वीर को पोस्ट किया जिसमें बुर्का पहनी हुई एक महिला को दिखाया गया है। तस्वीर के साथ ही उन्होंने लिखा कि यह पेंटिंग जायरा वसीम की तरह की कहानी कहती है। पिंजरा तोड़कर हमारी बेटियां बढ़ने लगी हैं आगे। 
 
हालांकि उनका ये पोस्ट जायरा को पसंद नहीं आया और उन्होंने लिखा कि विजय गोयल सर, पूरे सम्मान के साथ मैं कहना चाहूंगी कि मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप मुझे इस तरह के अभद्र चित्रण से न जोड़ें। उन्होंने कहा कि हिजाब सुंदर और आजाद होते हैं। 
 
जायरा ने कहा कि विजय गोयल सर, इस पेंटिंग में जिस कहानी को चित्रित किया गया है, उसका दूर-दूर तक मेरे से कोई लेना-देना नहीं है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के बाद हाल ही में जायरा विवादों के केंद्र में आ गई थीं।
 
गोयल ने तत्काल अपने ट्वीट का बचाव करते हुए लिखा कि आपने गलत समझा। मैंने आपके कार्य की सराहना की और कहा कि बुराई वाले पितृसत्तात्मक विचारों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि आप अब तक समझ नहीं पाई हैं। खैर, आपको शुभकामनाएं। मैं आपके कार्य की सराहना करता हूं। आशा है हम जल्द मिलेंगे और बातचीत करेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

अगला लेख