Hanuman Chalisa

'इंदौर मैराथन' को हरी झंडी दिखाएंगे अर्जुन रामपाल

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (18:06 IST)
इंदौर। मशहूर फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में 5 फरवरी को आयोजित 'इंदौर मैराथन' को हरी झंडी दिखाएंगे। आयोजकों के मुताबिक लंबी दूरी की इस दौड़ के तीसरे सालाना संस्करण में देश-विदेश के करीब 25,000 धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। 'इंदौर मैराथन' का आयोजन अकादमी ऑफ 'इंदौर मैराथनर्स' नाम का परमार्थ संगठन 'स्वस्थ इंदौर, स्मार्ट इंदौर' की थीम पर कर रहा है।

संगठन के मुख्य संरक्षक और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी रामपाल मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दौड़ की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि 'इंदौर मैराथन' 5, 10 और 21 किलोमीटर की 3 श्रेणियों में आयोजित होगी जिसमें करीब 9 लाख रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी। लंबी दूरी की इस दौड़ में शामिल होने के लिए अब तक 3,000 से ज्यादा धावक ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं। भारत के अलग-अलग शहरों के धावकों के साथ अफ्रीकी देशों के करीब 20 पेशेवर धावकों ने भी दौड़ में भाग लेने के लिए रुचि दिखाई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

अगला लेख