JEE Advanced Results : 41,862 उम्मीदवारों को मिली सफलता, दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप

Webdunia
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (11:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। अग्रवाल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE)- एडवांस्ड में 360 में से 348 अंक मिले।
 
इस साल जेईई-एडवांस्ड में 41,862 उम्मीदवारों को सफलता मिली है जिनमें से 6,452 लड़कियां हैं। महिला उम्मीदवारों में से दिल्ली मंडल से काव्या चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है। चोपड़ा को 360 में से 286 अंक मिले हैं।
 
इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने परीक्षा कराई थी। यह प्रतिष्ठित आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा है। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई-मेन्स परीक्षा को जेईई-एडवांस्ड के लिए योग्यता परीक्षा माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख