जलते अंगारों पर चले भाजपा नेता संबित पात्रा, ट्‍विटर पर शेयर किया वीडियो

Webdunia
बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (07:27 IST)
भुवनेश्वर। वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मंगलवार को ओडिशा के पुरी जिले में झामू जात्रा में पूजा के दौरान जलते हुए कोयले पर चले। पात्रा जलते हुए कोयले पर लगभग 10 मीटर तक चले। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य किया।
 
इसके बाद पात्रा ने ट्वीट किया, 'आज, मैंने पुरी जिले के समांग पंचायत के रेबती रमण गांव में तीर्थयात्रा में भाग लिया, आग पर चलकर माता का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस तीर्थयात्रा में आग पर चलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।'
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस दौरान यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुजनों से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। आप सभी श्रद्धालुओं पर माँ की कृपा अनवरत बनीं रहे।

परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है और भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति तथा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर भी चलते हैं।
Edited by :  Nrapendra Gupta
Photo courtsey : sambit patra twitter account 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

4 आदतें जो आपको 100 साल तक जिंदा रख सकती हैं

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने तीर्थ स्थलों के प्रबंधन के लिए परिषद के गठन को मंजूरी दी

मथुरा में पकड़े गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, 10 साल से रह रहे थे

असदुद्दीन ओवैसी बोले, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दो, लेकिन...

अगला लेख