संकट में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी, राज्यपाल के फैसले पर सबकी नजर

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (07:38 IST)
रांची। रांची में खनन पट्टा आवंटित कराने के मामले में हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर निर्वाचन आयोग की राय झारखंड के राजभवन पहुंचने के बाद झारखंड सीएम की कुर्सी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। राज्यपाल रमेश बैस चुनाव आयोग की सिफारिश के आधार पर शुक्रवार को फैसला ले सकते हैं।
 
इस संबंध में एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि वह इलाज के लिए 2 दिन से दिल्ली एम्स में थे और गुरुवार को ही रांची लौटे हैं। इधर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि सोरेन अपनी सदस्यता खो चुके हैं। भाजपा ने ही शिकायत की थी, इसलिए यह खुशी का क्षण है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज भारत का चुनाव आयोग भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की ओर संकेत करते हुए आरोप लगाया कि आयोग का फैसला अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन भाजपा के सांसद ट्वीट करके पहले ही उसके बारे में जानकारी देते हैं और घोषणा करते हैं। 
 
हेमंत सोरेन ने भी आज सीएम आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस पहले ही साफ कर चुकी है कि पार्टी हर हाल में JMM के साथ है और गठबंधन नहीं टूटेगा।
 
इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परोक्ष रूप से केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे?
 
सोरेन ने अपने कार्यकाल के दौरान खुद के नाम से रांची में खनन पट्टा आवंटित कराने के मामले में उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर निर्वाचन आयोग की राय झारखंड के राजभवन पहुंचने के बाद अपनी सरकार गिरने की आशंकाओं के बीच एक के बाद एक ट्वीट किए जिनमें उन्होंने कहा, 'हमने राज्य में कल भी काम किया था और आज भी कर रहे हैं, संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे?
 
मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने लोकसभा सांसद विजय कुमार हंसदा के एक ट्वीट को रीट्वीट किया, 'झारखंड की सरकार को अस्थिर करने की साजिश चल रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जो काम हो रहे हैं, वो इन शक्तियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। राज्य में हम जनता की सेवा करते रहेंगे। इनकी हर साजिश बेनकाब होगी। झामुमो झारखंड के विकास के लिए काम करती रहेगी।'
 
इससे पूर्व उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी दावा किया कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का आशीर्वाद उसके साथ है साथ ही उसने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से कोई भी निर्णय आता है, वह कोई अंतिम निर्णय नहीं होगा क्योंकि पार्टी के अन्य विकल्प भी खुले हुए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: बजट के बाद क्रूड ऑइल के दामों में आई तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

नैपी हैं धीरेंद्र शास्त्री, जितनी उनकी उम्र उतने साल मैंने तपस्या की है, ममता कुलकर्णी भड़कीं

गुजरात में खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, 35 घायल, सभी MP के रहने वाले

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास को ब्रेन हैम्ब्रेज का अटैक, लखनऊ रेफर

ट्रंप को कनाडा का जवाब, अमेरिकी आयात पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रूडो ने दी चेतावनी

अगला लेख