Hanuman Chalisa

एक और 'बुराड़ी कांड', रांची में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (12:07 IST)
रांची। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के लगभग एक माह बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली। 
 
घटना कांके थाना क्षेत्र के रसंडे इलाके की है, जहां एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक ही परिवार के सात लोगों ने मौत को गले लगा दिय। बताया जा रहा है कि इनमें से दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। यह घटना रविवार रात की हो सकती है। 
 
इस बीच, पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि आखिर परिवार के लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या का फैसला क्यों लिया। जानकारी के मुताबिक गोदरेज कंपनी में काम करने वाले दीपक झा अपने परिवार के साथ कांके थाना क्षेत्र के बोडेया कोल्‍ड स्‍टोरेज के पास रहते थे। परिवार मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। 
 
सोमवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मरने वालों में दीपक, उनकी पत्नी, माता-पिता और बच्चे हैं। गौरतलब है कि इसी महीने झारखंड के ही हजारीबाग में भी एक ही परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Omkareshwar : ओंकारेश्वर मंदिर में कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को पीटा, लात-घूंसे चले, वायरल वीडियो से हड़कंप, जानिए किस बात पर विवाद

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

अगला लेख