JNU छात्र शरजील इमाम गिरफ्तार, असम को भारत से काटना चाहता था

Webdunia
मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (15:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश विरोधी भाषण देने के आरोप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को बिहार से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शरजील को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच की पांच टीमें बनाई गई थीं, जिसने बिहार के जहानाबाद, पटना, मुंबई और दिल्ली के कई ठिकानों पर कल दबिश दी गई थी।  
 
उन्होंने बताया कि शरजील को जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम उसे जल्द दिल्ली लेकर आएगी और उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।


गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भाषण देते हुए शरजील का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह असम को भारत से अलग करने की बात कर रहा था।

उसने कहा था कि रेल पटरियों पर इतना मलवा डाल दो लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाए। इस मामले में भाजपा नेता संवित पात्रा ने शरजील का वीडियो टैग कर कड़ी आलोचना की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख