Delhi : JNU के छात्रों की भूख हड़ताल का आज 12वां दिन, कक्षाओं का किया बहिष्कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (23:09 IST)
JNU students hunger strike continues for 12th day : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को 12वें दिन भी जारी रखी और कक्षाओं का बहिष्कार किया। जेएनयूएसयू ने हड़ताल को शुक्रवार तक जारी रखने का आह्वान किया है, जिसके बाद उनकी शिक्षा मंत्रालय तक एक लंबा मार्च निकालने की योजना है।
 
हड़ताल का नेतृत्व करने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। कुछ विद्यालयों, विशेषकर संस्कृत एवं भारतीय अध्ययन विद्यालय (एसएसआईएस) के केवल कुछ ही विद्यार्थी कक्षाओं में उपस्थित हुए, जबकि अन्य सभी कक्षाएं स्थगित रहीं।
ALSO READ: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा : JNU और DU के थे हादसे में जान गंवाने वाले छात्र, FIR दर्ज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जेएनयू इकाई के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे के अनुसार संगठन ने इस हड़ताल में भाग नहीं लिया। हालांकि आरएसएस से संबद्ध छात्र निकाय एबीवीपी पिछले 31 दिनों से विभिन्न छात्र-संबंधी मुद्दों को लेकर परिसर में अलग से हड़ताल पर हैं।
 
जेएनयूएसयू ने हड़ताल को शुक्रवार तक जारी रखने का आह्वान किया है, जिसके बाद उनकी शिक्षा मंत्रालय तक एक लंबा मार्च निकालने की योजना है। मंत्रालय से जेएनयूएसयू ने इस मामले में हस्तक्षेप करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है। जेएनयूएसयू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 11 अगस्त को 'साबरमती टी प्वाइंट' के पास शुरू हुई थी।
ALSO READ: IIM अहमदाबाद विश्व के प्रमुख 25 संस्थानों में शामिल, JNU देश का शीर्ष विश्वविद्यालय
यह भूख हड़ताल छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने सहित उनकी विभिन्न मांगों के प्रति विश्वविद्यालय के कथित गैर-जिम्मेदाराना रवैए के खिलाफ शुरू हुई थी। उनकी मांगों में जाति जनगणना, परिसर में विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध हटाना और परिसर में विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले छात्रों के खिलाफ शुरू की गई 'प्रॉक्टोरियल' जांच को वापस लेना भी शामिल है।
ALSO READ: JNUSU Election Results 2024 : जेएनयू में फिर लहराया लाल झंडा, वाम संगठनों का क्लीन स्वीप, 30 बाद मिला पहला दलित अध्यक्ष
बुधवार को कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। हालांकि छात्रों ने हड़ताल जारी रखी और 23 अगस्त को शिक्षा मंत्रालय तक मार्च निकालने का आह्वान किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश ने साधा UP सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा राज में मुठभेड़ का एक पैटर्न सेट

इल्हान उमर से राहुल गांधी की मुलाकात पर क्यों मचा बवाल?

कई बार काटे चक्‍कर, सर्विस नहीं मिली तो गुस्‍साए कस्‍टमर ने OLA के शोरूम में लगा दी आग, खाक हुआ सब कुछ

SESEMICON 2024 Conference में बोले मोदी, हम भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महाशक्ति बनाने के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास

Haryana Elections : जानिए विनेश फोगाट के सामने कौन है मैदान में, जुलाना में मुकाबला रोमांचक होने के आसार

अगला लेख