न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित सुप्रीम कोर्ट के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (21:32 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को बुधवार को भारत का 49वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति 27 अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी। राष्ट्रपति ने उनके नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए।

न्यायमूर्ति ललित 27 अगस्त को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण एक दिन पहले (26 अगस्त को) सेवानिवृत्त होंगे।

कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध-दो के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उदय उमेश ललित को भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करती हैं।

उनकी नियुक्ति 27 अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी। न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल तीन माह से कम का होगा। वह आठ नवंबर को 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख