ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिन्दी जवाब से थरूर को आया गुस्‍सा, कहा ये मेरा अपमान है

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (14:32 IST)
आपने देखा होगा कि शशि‍ थरूर अपनी दो वजहों से अक्‍सर चर्चा में रहते हैं, एक उनका खूबसूरत बालाओं से घि‍रे रहना और दूसरी वजह से उनकी भयंकर अंग्रेजी। थरूर का अंग्रेजी प्‍यार जग जाहिर है। हालांकि इसकी वजह से वे गुस्‍सा भी हो सकते हैं और अपमानित भी महसूस कर सकते हैं, ये शायद किसी ने सोचा नहीं होगा।

हाल ही में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें वे गुस्‍सा हो गए, वो भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से।
आइए आपको बताते हैं आखि‍र क्‍या है ये दिलचस्‍प वाकया।

दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल चल रहा था। इसी दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। मामला हिन्दी और अंग्रेजी भाषा को लेकर था। इसकी वजह से दोनों के बीच जमकर तनाव महसूस किया गया।

गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान शशि थरूर ने अंग्रेजी भाषा में सवाल पूछा था, जिसका जवाब केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हिंदी में देना शुरू किया। जैसे ही सिंधि‍या ने जवाब देना शुरू किया तो थरूर भड़क गए और इसे अपमान तक कह डाला। उन्‍होंने कहा कि मंत्री तो अंग्रेजी बोलते हैं। कृपया हिंदी में जवाब न दें।

सिंधि‍या ने भी किया पलटवार
इस पर जवाब में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी थरूर पर पलटवार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि सदन के सदस्य के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अजीब है।

यदि मैं हिंदी में बोलता हूं, तो सदन के सदस्य को आपत्ति है? जबकि सदन में एक अनुवादक भी है। हालांकि शशि थरूर की टिप्पणी के तुरंत बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह अपमान नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क की कंपनी को लेकर क्या बोले ट्रंप?

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

अगला लेख