मध्यप्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (08:37 IST)
खजुराहो। पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो के बागेश्वरी धाम से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया। उन पर छत्तीसगढ़ में धर्मसंसद में महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और बापू के हत्यारे गोडसे के महिमामंडन का आरोप लगा है। 
 
कालीचरण के खिलाफ रायपुर, पुणे समेत कई स्थानों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की 5 टीमें मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कालीचरण की तलाश कर रही थी।
 
उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया था और कहा था कि फांसी चढ़ जाऊंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा।
 
उल्लेखनीय है कि कालीचरण ने धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। उसने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी का कोई योगदान नहीं रहा और हिंदुओं के साथ उन्होंने अन्याय किया।
 
कालीचरण यहां नहीं रुका उसने यह भी कहा है कि सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो आज देश की तस्वीर कुछ और होती। समारोह में रिकॉर्ड की गई या वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख